SUBH AWSAR (सुभ अवसर)
लेखक - प्रकाश बास्की Note: This Article is Published after getting permission of Author. विषय सूची आदिवासी शादी नन्हा मेहमान सोहराय प्रस्तावना इस किताब को खरीदने के लिए धन्यवाद। यह किताब आदिवासी परमंपरा का उल्लेकख करता है। आदिवासी समाज के रिती रिवाज को विस्तार से बताया गया है। इस किताब का उद्देश्य पाठको को आदिवासी समाज से जुड़ी परमपरा के बारे में बताना है। यह किताब आदिवासी पीढ़ी के माता-पिता एवं बच्चो के लिए भी लाभदायक है। माता-पिता अपने बच्चो को इस किताब से अनेक जानकारी दे सकते है। मैं अपने माता-पिता और गुरु का आभार वक्यत करता हूँ। मेरी माता ( मुनी बास्की ) की इच्छा थी की अपनी परमपरा के बारे में लिख कर रखे ताकी मैं पढ़कर इनका पालन कर सकू । माँ को समय ना मिलने के कारण वह कभी लिख नहीं पायी । मेरे गुरु ने मुझे किताब लिखने के लिए कहा था तो मैने यह किताब लिखी साथ में माँ की इच्छा भी पूरी की। आश करता हूँ इस किताब से आपको मूल्यवान जानकारी मिलेगी। आदिवासी शादी अगर लड़के को लड़की की तलाश है। • रायबार हाड़ाम या रायबार बूढ़ी से समंपर्क किया जाता है और उनसे रिसता खौजने को कहा जाता है, उनके श्रे...